Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

Sunday, November 17, 2013

Wednesday, August 21, 2013

ये हैं रेडस्कीन चेयर लीडर की मनमोहक अदाएं

तेरा जलवा जिसने देखा वोह तेरा हो गया 
हालांकि खिलाडियों की और से अश्लील डांस देखने की खबरें भी आई  हैं लेकिन यह भी  सच है कि कई खिलाडी कई बार इस बात की शिकायत भी कर चुके हैं कि चीयर लीडरज़  और अदायों से  उनका ध्यान भंग होता है और वे खेल में पूरा ध्यान नहीं दे पाते। परिणाम यह होता है की वे खेल हार जाते हैं लेकिन इस कारोबारी युग में इस तरह के डांस का चलन अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा। देखिये एक तस्वीर जिसे हम लोक प्रिय दैनिक समाचारपत्र  पंजाब केसरी से साभार प्रकशित कर रहे हैं।
 क्या आपके विचार में ऐसे आयोजन होने उचित हैं? खेल से इनका क्या सम्बन्ध है? खेलने वालों और खेल देखने वालों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता होगा? इस तरह के कई सवाल हैं जिन पर आपके अनमोल विचार लोगों को सही राह दिखा सकते हैं ! हर क्षेटर में नारी देह के प्रदर्शन को घसीट लाना कहाँ तक उचित कहा जा सकता है ? आखिर हम समाज के नैतिक मूल्यों को किस तरफ ले रहे हैं ?  उठाईये कलम और उतारिये अपने विचारों को कागज़ पर---ओह सॉरी सॉरी--कागज़ पर नहीं नहीं कम्प्यूटर पर और क्र दीजिये मेल---हम उन्हें आपके नाम के साथ प्रकशित करेंगे। यदि आप इनके समर्थन में भी हैं तो भी हम आपके विचारों का स्वागत करेंगे और उन्हें यहाँ उचित स्थान दिया जायेगा। हाँ विचारों के साथ अपना सही सही नाम पता और मेल आई दी लिखना न भूलें---!

बैडमिंटन: सिमरजीत कौर ने प्रेरणा डाबर को हराया

विजेता खिलाड़ियों ने किया अब आगे की मंजिलों पर पहुँचने का संकल्प 
लुधियाना:(खेल स्क्रीन ब्यूरो):लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम स्थित शास्त्री हाल में जिला बैडमिंटन मुकाबले समाप्त हो गए। इस चैंपियनशिप के अंतिम दिन मंगलवार को खिलाडियों ने अपना पूरा जोश और जोर दिखाया। अलग-अलग वर्ग में खेले गये इन फाइनल में जीत हार का अंतिम चरण  था।  लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में अंडर-10 सिंगल्स में अरुणिमा पाल ने संजय जैन को, डबल्स में सान्या जैन व अरुणिमा की जोड़ी ने नवलीन व मान्या ओसवाल को मात दी और अपने खले कैरियर में जीत का एक न्य अध्येये जोड़ा।
इसी तरह लड़कों के अंडर-10 वर्ग के सिंगल्स में लक्ष्य ने जशमेर विरदी को जबकि डबल्स में लक्ष्य व अरुणा जैन ने जमशेर व चिराग को हराया। खिलाडियों के चेहरों पर आई जीत की चमक उनकी उपलब्धियों में एक नया सिलसिला शामिल करने की बात कह रही थी। 
इस अवसर पर अंडर-13 लड़कियों में सिमरजीत कौर ने प्रेरणा डाबर को, लड़कों में अगिम कपिला ने अर्श गुप्ता को, अंडर-15 लड़कों में लक्ष्य सिंगला ने ध्रुव वशिष्ठ को लड़कियों में सिमरजीत कौर ने नेहा रानी को हराया। अंडर-17 के लड़कों में ध्रुव वशिष्ठ ने आदित्य गुप्ता को, लड़कियों में अदिति महाजन ने सिमरजीत कौर पर शानदार जीत दर्ज की। अंडर-19 में सनत जैन ने सूर्या गोयल, जबकि लड़कियों के वर्ग में अदिति महाजन ने हरलवलीन को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। इस अवसर पर लोक प्रिय विधायक बलविंदर सिंह बैस, सन्नी भल्ला, एमके चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र ग्रेवाल, सचिव अनुपम कुमारिया, जय प्रकाश, वीर इन्द्र सिंह व हैप्पी कौशल आदि भी उपस्थित थे। विजेता खिलाड़ियों ने अपने नए निशाने पाने के लिए कमर कसने का संकल्प भी दोहराया। 

रांची में ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप 7 से 10 सिंतबर तक

चयन ट्रायल 23 अगस्त को सुबह 9 बजे लुधियाना में 
लुधियाना: 20 अगस्त 2013 :(खेल स्क्रीन ब्यूरो):हालात कैसे भी रहे  लुधियाना में खेल सरगर्मियां हर हाल में जारी रहती हैं। राज्य और देश का  करने के प्रयास यहाँ जारी रहते हैं।  अब रांची में 7 से 10 सिंतबर तक होने वाली ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए पंजाब एथलेटिक पुरुष व महिला टीम के चयन ट्रायल 23 अगस्त को सुबह 9 बजे गुरु नानक स्टेडियम में होंगे। गौरतलब है कि ये ट्रायल पंजाब एमेच्योर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से कराए जाएंगे। मीडिया को यह जानकारी एसोसिएशन के प्रमुख अजायब सिंह कालके ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ी सुबह 8 बजे तक स्टेडियम में अवश्य पहुंच जाएं। इसी दौरान जिला एथलेटिक एसोसिएशन के प्रधान सतवीर सिंह अटवाल ने बताया कि चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार व 5 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। यही नहीं इन खिलाडियों के कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा। आशा है कि इस बार भी लुधियाना और पंजाब के एनी भागों में रहने वाले खिलाडी नाम कमायेंगे। 

Tuesday, August 20, 2013

ई-कार्यालय प्रणाली का उद्घाटन

20-अगस्त-2013 20:25 IST
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के लिए ई-कार्यालय प्रणाली 
युवा कार्यक्रम और खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री जितेन्‍द्र सिंह ने आज ई-शासन प्रणाली के अनुसार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के लिए ई-कार्यालय प्रणाली का उद्घाटन किया। 

ई-कार्यालय प्रणाली तुरंत प्रभाव से क्रियाशील होगी। (PIB)

वि.कसोटिया /महेश राठी-5722

Monday, August 12, 2013

एस.ए.आई. द्वारा खेल प्रशि‍क्षण केंद्रों की स्‍थापना

12-अगस्त-2013 18:47 IST
पंजाब के जीरकपुर में भी बनेगा खेल केंद्र 
युवा कार्यक्रम और खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री जि‍तेंद्र सिंह ने आज लोक सभा में एक प्रश्‍न के लि‍खि‍त उत्‍तर में बताया कि‍ अलवर में एक खेल प्रशि‍क्षण केंद्र की स्‍थापना के एक प्रस्‍ताव का सैद्धांति‍क अनुमोदन कर दि‍या गया है। इसके अति‍रि‍कत, भारतीय खेल प्राधि‍करण की शासी नि‍काय की 40वीं बैठक में अभि‍कल्‍प, नि‍र्माण, संचालन और अंतरण (डीबीओटी) मोड के अंतर्गत नि‍म्‍नलि‍खि‍त क्षेत्रों में नए प्रशि‍क्षण केंद्र स्‍थापि‍त करने का अनुमोदन कि‍या गया है:- 

(1) जि‍रकपुर (पंजाब) 

(2) महम (हरि‍याणा) 

(3) छिंदवाड़ा (मध्‍य प्रदेश) 

(4) मणि‍पुर 

(5) अरूणाचल प्रदेश 

(6) जबलपुर (मध्‍य प्रदेश) 

(7) नया रायपुर (छत्‍तीसगढ़) 

इस समय भारतीय खेल प्रधि‍करण देश में खेलों के संवर्द्धन और वि‍कास के लि‍ए नि‍म्‍नलि‍खि‍त स्‍कीमें कार्यान्‍वि‍त कर रहा है:- 

(1) राष्‍ट्रीय खेल प्रति‍भा प्रति‍योगता स्‍कीम (एनएसटीसी) 

(2) सेना बाल खेल कंपनी स्‍कीम (एबीएससी) 

(3) साई प्रशि‍क्षण केंद्र स्‍कीम (एसटीसी) 

(4) वि‍शेष क्षेत्र खेल स्‍कीम (एसएजी) 

(5) उत्‍कृष्‍टता केंद्र स्‍कीम (सीओई) 

इस समय साई के नि‍म्‍नलि‍खि‍त तीन केंद्र कि‍राए के भवन में कार्य कर रहे हैं:- 

(1) एसएजी केंद्र, आइजवाल, मि‍जोरम 

(2) एसएजी केंद्र, उत्‍लोव, मणि‍पुर 

(3) एसएजी केंद्र (लड़कि‍यों के लि‍ए), एलेप्‍पी 

एसएजी केंद्र, आइजवाल के लि‍ए 100 बि‍स्‍तर वाला साई हास्‍टल भवन नि‍र्माणाधीन है और इसी प्रकार एसएजी केंद्र, उत्‍लोव के लि‍ए 100 बि‍स्‍तर वाला साई हास्‍टल भवन और बहुउद्देश्‍यीय हाल नि‍र्माणाधीन है। 

जहां तक लड़कि‍यों के हास्‍टल एसएजी केंद्र, एलेप्‍पी का संबंध है, सरकार से लड़कि‍यों के हास्‍टल के नि‍र्माण के लि‍ए उपयुक्‍त भूमि‍ उपलब्‍ध कराने के लि‍ए अनुरोध कि‍या गया है। 

वि‍.कासोटि‍या/सुधीर/सुजीत- 5553

Sunday, August 11, 2013

केंद्रीय खेल मंत्री ने दी पी.वी. सिंधू को बधाई

11-अगस्त-2013 17:58 IST
महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया
                                                                                                                  तस्वीर फेसबुक से साभार 
युवा मामले और खेल मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2013 में सफलता पर पी.वी. सिंधू को निम्नांकित बधाई संदेश भेजा है:- 

‘‘ग्वांगझाउ, चीन में हुई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2013 में विशिष्ट सफलता के लिए आपको बधाई। आपने महिला सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है।’’ 

युवा मामले और खेल मंत्रालय भविष्य में भारत का सम्मान बढ़ाने के आपके प्रयासों में सहायता करने के प्रति वचनबद्ध है। (पीआईबी)
******
वि. कासोटिया/देवेश/संगीता/राजीव/बेसरा-5431

Monday, August 5, 2013

जीत की ख़ुशी

कितनी खुश नजर आ रही है सर्बिया की अन्ना !
खेल में जीत हार तो चलती रहती है पर न तो जीत की ख़ुशी छुपाने से छुपती है और न ही हार की मायूसी। हो भी क्यूँ न… आखिर सब कुछ दांव पर लगा होता है---बरसों की मेहनत---जीवन बहर के सपने---खेल का कैरियर----- बस जीत या हार के एक एलान से सब बदल जाता है----! अब देखते हैं कि फ़ाईनल में किस्मत किसका साथ देती है ?

टेनिस में बेलारूस की विक्टोरिया को हराने के बाद सर्बिया की अन्ना कितनी खुश नजर आ रही है! यह सेमिफयिन्ल प्रतियोगिता कैलिफोर्निया में आयोजित हुयी और हम यह तस्वीर यहाँ पंजाब केसरी से साभार प्रकाशित कर रहे हैं। यदि आपके पास भी कोई ऐसी ही तस्वीर या खबर हो तो अवश्य भेजें। हम उसे आपके नाम के साथ सहर्ष प्रकाशित करेंगे।

आप अपने क्षेत्र में होने वाले खेल आयोजनों की सूचनाएं/घोषणाएं, खिल्दियों से भेंट वार्ताएं /
मुलाकातें  भी भेज सकते हैं जिन्हें निशुल्क प्रकाशित किया जायेगा।

Wednesday, April 17, 2013

मुक्‍केबाज विजेन्‍द्र सिंह आशंकाओं के बादलों से दूर हुए

16-अप्रैल-2013 18:27 IST
प्रतिब‍न्धित दवाओं के सेवन के आरोप से मुक्‍त
ओलम्‍पिक पद्क विजेता मुक्‍केबाज विजेन्‍द्र सिंह और चार अन्‍य प्रतिब‍न्धित दवाओं के सेवन के आरोप से मुक्‍त हो गए हैं। उनके केवल रक्‍त और मूत्र का परीक्षण किया गया था। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सहर्ष यह घो‍षणा करते हुए कहा है कि परीक्षणों से स्‍पष्‍ट हो गया है कि इनमें से किसी भी मुक्‍केबाज ने हाल ही में प्रतिबन्धित दवाओं का सेवन नहीं किया था। 
***
वि.कासोटिया/नरेश/संजना-1876

Monday, March 25, 2013

शरापोवा क्वार्टर फाइनल में

शरापोवा का मुकाबला चेक गणतंत्र की क्लारा ज़ाकोपालोवा से
                                                                                            फ़ोटो: EPA   
रूसी टेनिस खिलाड़िन मरिया शरापोवा अमरीका के मायामी नगर में हो रहे टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई हैं| रविवार को उन्होंने अपनी देशवासिन येलेना वासिना को 6:4, 6:2 से हराया| अगले राउंड में शरापोवा का मुकाबला चेक गणतंत्र की क्लारा ज़ाकोपालोवा से होगा| 
इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 50 लाख डालर है| 17 मार्च को शरापोवा ने अमरीका में ही इन्डियन-वैल्स में हुई प्रतियोगिता में जीत पाई थी, जिसकी बदौलत उन्हें महिला टेनिस एसोसिएशन की रेटिंग-सूची में दूसरा स्थान मिल गया है|

शरापोवा क्वार्टर फाइनल में

Thursday, January 24, 2013

राष्‍ट्रीय खेल संघ:पूरी जानकारी को कहा

24-जनवरी-2013 20:04 IST
राष्‍ट्रीय खेल संघों से मान्‍यता प्राप्त राज्‍य संघों के ब्‍यौरे के संबंध में 
केन्‍द्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय ने राज्‍य सरकारों से राष्‍ट्रीय खेल संघों से मान्‍यता प्राप्‍त राज्‍य खेल संघों/इकाईयों की सूची उपलब्‍ध कराने का आग्रह किया है। राज्‍य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के खेल सचिवों को लिखे पत्र में मंत्रालय ने मान्‍यता प्राप्‍त राज्‍य खेल संघों/इकाईयों के पदाधि‍करियों के नाम, उनके पते, टेलिफोन नंबर और ई-मेल पते इत्‍यादि के बारे में पूरी जानकारी मुहैय्या कराने को कहा है। पत्र के जरिए राज्‍य सरकारों से राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश ओलंपिक संघों के बारे में भी इसी तरह का पूरा ब्‍यौरा देने का आग्रह किया गया है। 

पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय युवा और खेल मंत्रालय उन मान्‍यता प्राप्‍त राष्‍ट्रीय खेल संघों से ही मिलकर काम करता है जो कामकाज में स्‍वायत्‍त और देश में संबंधित खेलों के विकास के लिए जिम्‍मेदार होता है। मंत्रालय “राष्‍ट्रीय खेल संघों को मदद” योजना के तहत भारत में राष्‍ट्रीय/अंतर्राष्‍ट्रीय टूर्नामेंट कराने, विदेशों में प्रशि‍क्षण/प्रतियोगिता में भागीदारी, विदेशी कोचों की सेवाएं लेना, खेल के संसाधन जुटाने इत्‍यादि के लिए वित्‍तीय मदद भी मुहैया कराता है। मंत्रालय ने 53 राष्‍ट्रीय खेल संघों को मान्‍यता दी हुई है। 

पत्र में कहा गया है कि राष्‍ट्रीय खेल संघ प्रदेशों में खेल को बढावा देने के उद्देश्‍य से प्रदेश में टूर्नामेंट के आयोजन और ऐसी अन्‍य गतिविधि‍यों में राज्‍य संघों/इकाईयों की मदद लेता है। केंद्रीय मंत्रालय ने राज्‍य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों से ये ब्‍यौरे प्राथमिकता के आधार पर 5 फरवरी 2013 तक उपलब्‍ध कराने को कहा है। (PIB)
****
वि.कासोटिया/अनिल/अखलद-317

Saturday, October 6, 2012

हॉकी और क्रिकेट लीग की शुरूआत

05-अक्टूबर-2012 18:59 IST
दोनों लीग जनवरी-फरवरी, 2013 में खेली जाएंगी
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) देश भर के विश्‍वविद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए रोहिन्‍टन बारिया क्रिकेट ट्रॉफी, अंतर विश्‍वविद्यालय हॉकी टूर्नामेंट और अन्‍य कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। विश्‍वविद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ी को प्रोत्‍साहित करने और विश्‍वविद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर क्रिकेट और हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का विचार बनाया गया। 

यूनिवर्सिटीज क्रिकेट लीग जोनल स्‍तर पर होने वाली प्रतिस्‍पर्धाओं के जरिए क्‍वालीफाइ करने वालों में से टी-20 की तर्ज पर आठ शीर्ष विश्‍वविद्यालयों के बीच खेली जाएगी। इसी तरह यूनिवर्सिटीज हॉकी लीग शीर्ष आठ टीमों के बीच खेली जाएगीं जिनका चयन जोनल प्रतिस्‍पर्धाओं के जरिए होगा। दोनों लीग जनवरी-फरवरी, 2013 में खेली जाएंगी। 

आयोजन समिति, एआईयू, एनडीटीवी के बीच इनके आयोजन के लिए कल शाम एक समझौता हुआ। 

मीणा/कविता/यशोदा- 4817