Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Saturday, August 7, 2021

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दिखाया जीत का जादू

Posted On: 07 AUG 2021 6:46PM by PIB Delhi

 एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने 


टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिला सातवां पदक 

इससे देश को अभी तक मिले सबसे ज्यादा पदक हैं

नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिखाया है। उसने साबित क्र दिया है की जूनून और लग्न हो तो सब कुछ सम्भव हो सकता है। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इतिहास रचने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी। 

खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भी नीरज की ख़ुशी और उत्साह को बढ़ाते हुए कहा, बधाई नीरज, आपका नाम इतिहास की पुस्तकों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

टोक्यो ओलंपिक में आज 23 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही, वह स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट और अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के दूसरे व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन गए। अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या सात तक पहुंचा दी, जो 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में जीते अभी तक के सबसे ज्यादा छह पदकों से ज्यादा हैं। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और उत्साही देशवासियों ने भारत को गौरवान्वित करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा, आपकी असाधारण उपलब्धि युवाओं की प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “नीरज चोपड़ा की असाधारण जीत! भाला फेंक में आपका स्वर्ण कई बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। अपने पहले ओलंपिक में आप भारत के लिए अभी तक का पहला ट्रैक एंड फील्ड पदक लेकर आए हैं। आपकी असाधारण उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाइयां।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शानदार प्रदर्शन के लिए नीरज को बधाई दी और ट्वीट किया, "टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो उपलब्धि हासिल की है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। वह असाधारण उत्साह के साथ खेले और बेजोड़ धैर्य का प्रदर्शन किया। स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।

खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने बधाई संदेश के साथ जीत के पल देखने की अपनी एक क्लिप साझा की। खेल मंत्री ने ट्वीट किया, “नीरज चोपड़ा, भारत के गोल्डन ब्वॉय! आपका शानदार थ्रो एक अरब तारीफों का हकदार है! आपका नाम इतिहास की पुस्तकों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।#Tokyo2020”

नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत विवरण:

खेल: पुरुष भाला फेंक में कमल कर दिखाने वाले नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को पानीपत, हरियाणा

में हुआ। प्रशिक्षण शिविर: रहा साई एनएसएनआईएस पटियाला जिससे पंजाब से भी गहरा राब्ता और नाता रहा। 

वर्तमान प्रशिक्षण शिविर: उप्साला, स्वीडन रहा। राष्ट्रीय कोच: डॉ. क्लोस बार्टोनिट्ज ने बहुत से गुर सिखाए। 

गौरतलब है कि नीरज हरियाणा के खंडरा गांव के रहने वाले हैं। वह जब 12 वर्ष के थे, तब उनके शरीर का वज़न  सामान्य से अधिक था। यह एक स्पष्ट इशारा था और उनके परिवार के लोग लगातार उनसे खेल की दुनिया में उतरने के लिए कहते रहे। आखिरकार नीरज ने अपने परिवार वालों की बात मानते हुए पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में प्रशिक्षण शुरू कर दिया। कुछ सीनियर को स्टेडियम में भाला फेंकते हुए देखने के बाद, नीरज ने भाला फेंक खेल के क्षेत्र में ही अपनी किस्मत आज़माने का फैसला किया। सौभाग्य से नीरज को तंदुरुस्त बनने के लिए कठोर प्रशिक्षण करने के एक माध्यम के तौर पर इस खेल ने आकर्षित किया। इसके बाद वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले भाला फेंक खिलाड़ी बन का सामने आया। यह एक बहुत ही सम्मान की बात थी। इससे और उम्मीदें जगीं। नीरज ने और मेहनत शुरू की। इससे सफलता का गुरमन्त्र और मज़बूत होता चला गया। 

इससे उपलब्धियां भी बढ़तीं चलीं गईं। इस सूची का लम्बा होते जाना भी सभी के लिए एक छुपी हुई ख़ुशी बन रहा था।  स्वर्ण पदक, एशियाई खेल 2018 में जीतना बहुत बड़ा एलान था अपने आप में। 

इसी तरह स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भी एक और सम्मान जोड़ गया। फिर स्वर्ण पदक, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017,  स्वर्ण पदक, विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2016, - स्वर्ण पदक, दक्षिण एशियाई खेल 2016, रजत पदक, एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2016, वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक (88.07 मीटर - 2021) और वर्तमान विश्व जूनियर रिकॉर्ड धारक (86.48 मीटर - 2016) भी उल्लेखनीय रहा। 

सरकार भी उत्साहित रही और इस तरफ ध्यान देती रही। सरकार ने सहायता में भी योगदान दिया। सरकार से मिली प्रमुख मदद में शामिल है यूरोप में प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए वीजा सपोर्ट लेटर,स्पोर्ट्स गियर और रिकवरी इक्विपमेंट की खरीद के लिए वित्तीय सहायता,नेशनल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण के लिए बायो-मैकेनिस्ट विशेषज्ञ सह कोच की भर्ती और विदेशों में खेलने के अवसर,महासंघ और एनजीओ के साथ इंजरी मैनेजमेंट और रिहैबिलिटेशन और वर्तमान ओलंपिक चक्र में 26 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए वित्तीय सहायता इत्यादि। वित्त पोषण (रियो ओलंपिक 2016 के बाद से अब तक) जारी है। 

टाप्स

एसीटीसी

कुल

करीब 52,65,388 रुपये

करीब 1,29,26,590 रुपये

करीब 1,81,91,978 रुपये

कोच (प्रशिक्षकों) का विवरण:

ग्रासरूट लेवल: श्री जय चौधरी

डेवलपमेंट लेवल: दिवंगत श्री गैरी कैलवर्ट और श्री यू होन

एलीट लेवल: डॉ. क्लोस बार्टोनिट्ज

*******

एमजी/एएम/एमपी/पीके/डीवी

Tuesday, August 20, 2013

ई-कार्यालय प्रणाली का उद्घाटन

20-अगस्त-2013 20:25 IST
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के लिए ई-कार्यालय प्रणाली 
युवा कार्यक्रम और खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री जितेन्‍द्र सिंह ने आज ई-शासन प्रणाली के अनुसार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के लिए ई-कार्यालय प्रणाली का उद्घाटन किया। 

ई-कार्यालय प्रणाली तुरंत प्रभाव से क्रियाशील होगी। (PIB)

वि.कसोटिया /महेश राठी-5722

Sunday, August 11, 2013

केंद्रीय खेल मंत्री ने दी पी.वी. सिंधू को बधाई

11-अगस्त-2013 17:58 IST
महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया
                                                                                                                  तस्वीर फेसबुक से साभार 
युवा मामले और खेल मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2013 में सफलता पर पी.वी. सिंधू को निम्नांकित बधाई संदेश भेजा है:- 

‘‘ग्वांगझाउ, चीन में हुई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2013 में विशिष्ट सफलता के लिए आपको बधाई। आपने महिला सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है।’’ 

युवा मामले और खेल मंत्रालय भविष्य में भारत का सम्मान बढ़ाने के आपके प्रयासों में सहायता करने के प्रति वचनबद्ध है। (पीआईबी)
******
वि. कासोटिया/देवेश/संगीता/राजीव/बेसरा-5431

Monday, August 5, 2013

बेलाफास्‍ट के वि‍श्‍व पुलि‍स खेल

05-अगस्त-2013 20:57 IST
तीसरे दि‍न भारतीय तैराकी और एथलीट हावी रहे 
बेलाफास्‍ट में आयोजित 15वें वि‍श्‍व पुलि‍स एवं फायर खेल 2013 के तीसरे दि‍न आज भारतीय पुलि‍स टीम का झंडा ऊँचा रहा। 4 सदस्‍यीय तैराकी टीम ने 2 स्‍वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्‍य पदक जीते  जबकि‍ एथलीटस् टीम ने 5 स्‍वर्ग, 1 रजत और 1 कांस्‍य पदक जीता। परि‍णाम का पूर्ण वि‍वरण इस प्रकार से है:-
1.  महि‍लाओं के लि‍ए 400 मीटर की दौड़ में भारतीय टीम ने सभी 3 पदक झटके
1-अंशु थॉमस – स्‍वर्ण
2-चिंचू जोस – रजत
      3-मनप्रीत कौर- कांस्‍य
   2.महि‍लाओं के लि‍ए 3000 मीटर स्‍टीफ्लेच  
   3.महि‍लाओं के लि‍ए 100 मीटर वाला दौड़ सीमा सुरक्षा बल की मनप्रीत कौर- स्‍वर्ग पदक
   4.पुरूष लम्‍बी छलांग: केरल पुलि‍स के बासि‍ल जार्ज को स्‍वर्ण पदक (7.11 मीटर की छलांग लगाई)
    5. महि‍ला लम्‍बी छलांग:सशस्‍त्र सीमा बल की एम प्रि‍या वर्मा देवी- स्‍वर्ण पदक तैराकी
1. 200 मीटर फ्रीस्‍टाइल: सीमा सुरक्षा बल के मंदर आनंद दि‍वासे- स्‍वर्ण पदक
2. 50 मीटर ब्रैस्‍ट स्‍ट्रोक: केंद्रीय रि‍जर्व पुलि‍स बल के रोहि‍त कुमार –स्‍वर्ण पदक
3. 50 मीटर बैक स्‍ट्रोक: आंध्र प्रदेश के पुलि‍स के एम तुलसी चैतन्‍य ने रजत अबकि‍ पंजाब पुलि‍स के राजबीर सिंह ने कांसय पदक जीता
4. 50 मीटर फ्रीस्‍टाइल: आंध्र प्रदेश के एम तुलसी चैतन्‍य रजत पदक
5. 100 मीटर बटरफ्लाई: पंजाब पुलि‍स के राजबीर सिंह- रजत पदक    
वि.कासोटिया/जगदीश/सुजीत– 5306

Thursday, January 24, 2013

राष्‍ट्रीय खेल संघ:पूरी जानकारी को कहा

24-जनवरी-2013 20:04 IST
राष्‍ट्रीय खेल संघों से मान्‍यता प्राप्त राज्‍य संघों के ब्‍यौरे के संबंध में 
केन्‍द्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय ने राज्‍य सरकारों से राष्‍ट्रीय खेल संघों से मान्‍यता प्राप्‍त राज्‍य खेल संघों/इकाईयों की सूची उपलब्‍ध कराने का आग्रह किया है। राज्‍य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के खेल सचिवों को लिखे पत्र में मंत्रालय ने मान्‍यता प्राप्‍त राज्‍य खेल संघों/इकाईयों के पदाधि‍करियों के नाम, उनके पते, टेलिफोन नंबर और ई-मेल पते इत्‍यादि के बारे में पूरी जानकारी मुहैय्या कराने को कहा है। पत्र के जरिए राज्‍य सरकारों से राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश ओलंपिक संघों के बारे में भी इसी तरह का पूरा ब्‍यौरा देने का आग्रह किया गया है। 

पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय युवा और खेल मंत्रालय उन मान्‍यता प्राप्‍त राष्‍ट्रीय खेल संघों से ही मिलकर काम करता है जो कामकाज में स्‍वायत्‍त और देश में संबंधित खेलों के विकास के लिए जिम्‍मेदार होता है। मंत्रालय “राष्‍ट्रीय खेल संघों को मदद” योजना के तहत भारत में राष्‍ट्रीय/अंतर्राष्‍ट्रीय टूर्नामेंट कराने, विदेशों में प्रशि‍क्षण/प्रतियोगिता में भागीदारी, विदेशी कोचों की सेवाएं लेना, खेल के संसाधन जुटाने इत्‍यादि के लिए वित्‍तीय मदद भी मुहैया कराता है। मंत्रालय ने 53 राष्‍ट्रीय खेल संघों को मान्‍यता दी हुई है। 

पत्र में कहा गया है कि राष्‍ट्रीय खेल संघ प्रदेशों में खेल को बढावा देने के उद्देश्‍य से प्रदेश में टूर्नामेंट के आयोजन और ऐसी अन्‍य गतिविधि‍यों में राज्‍य संघों/इकाईयों की मदद लेता है। केंद्रीय मंत्रालय ने राज्‍य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों से ये ब्‍यौरे प्राथमिकता के आधार पर 5 फरवरी 2013 तक उपलब्‍ध कराने को कहा है। (PIB)
****
वि.कासोटिया/अनिल/अखलद-317