Wednesday, June 7, 2023

योद्धा पंक्ति का एक कैमरा क्लिक

जीवन-चुनौतियों का सामना करने के साहस की मज़बूती का अभ्यास  

सैन डिएगो में नेवल बेस कोरोनाडो: 4 जून 2023: (खेल स्क्रीन डेस्क)::

आर्मी स्टाफ सार्जेंट सिंथिया गोर का उत्साह देखने वाला था। उसका जोश सभी को आकर्षित कर रहा था। उस दिन 4 जून 2023 की तारीख थी। इसी बरस अर्थात 2023 में यह एक यादगारी आयोजन था। यह प्रतियोगिता सचमुच यादगारी रही। साईकल के पहियों की रफ्तार ज़िंदगी की रफ़्तार लगने लगी थी। रक्षा विभाग अर्थात DoD का यह आयोजन भी कमल का था। 

सैन डिएगो में नेवल बेस कोरोनाडो में वारियर गेम्स चैलेंज के दौरान महिलाओं की इस ज़बरदस्त  साइकिलिंग इवेंट में आर्मी स्टाफ सार्जेंट सिंथिया गोर ने भी जिस उत्साह से भाग लिया उसकी तरंगे सभी को प्रभावित कर रहीं थीं।  कई लोग जो व्यक्तिगत रूप से इस इवेंट को देखने के लिए मौजूद नहीं थे, वे इस तस्वीर के माध्यम से उस पल को देख सकते हैं जिसे क्लिक किया गया था: EJ Hersom, DODI की तरफ से। हमें यह सब बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कि हम आपके ध्यान में सार्जेंट की उत्कृष्ट भागीदारी से सबंधित तस्वीर लेकर आए हैं। 

महिलाओं की अपराइट साइकिलिंग इवेंट में सिंथिया गोर। सार्जेंट। गोर का समर्पण और अनुशासन वास्तव में उल्लेखनीय रहा है, जिससे उनकी सफलता और समग्र टीम में योगदान मिला। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सार्जेंट गोर के प्रयासों से सेना और पूरे देश को बहुत गर्व हुआ है। 

उनकी दृढ़ता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से हमारी टीम के सभी सदस्यों के लिए एक प्रेरणा है। हमारे ब्लॉग मीडिया टीम के सदस्यों का दृढ़ विश्वास है कि सार्जेंट। गोर की उपलब्धियों को पहचाना और मनाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने न केवल अमेरिकी सेना का प्रतिनिधित्व किया है, बल्कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कड़ी मेहनत और दृढ़ता के महत्व को भी प्रदर्शित किया है। 

उनकी सफलता हमें याद दिलाती है कि समर्पण और अनुशासन से कुछ भी संभव है। हम सार्जेंट की सराहना करते हैं। गोर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धन्यवाद देते हैं और उनके सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करते हैं। विशिष्टता के साथ सेना लेकिन महिलाओं द्वारा किसी भी उद्यम में किए जा सकने वाले अमूल्य योगदान का भी प्रदर्शन किया है। सिंथिया गोर से सबंधित यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसे लगी अवश्य बताएं। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Friday, May 26, 2023

अब तक के सबसे बड़े खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी ऐतिहासिक

प्रविष्टि तिथि: 26th May 2023 at 6:06 PM by PIB Delhi

श्री निसिथ प्रमाणिक ने की यूपी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 21 खेल स्पर्धाओं का रिकॉर्मेंड 

200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के 4700 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया गया है


नई दिल्ली: 26 मई 2023: (पीआईबी//खेल स्क्रीन)::

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने अब तक के सबसे बड़े खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की मेजबानी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की है। बीबीडी यूनिवर्सिटी मैदान पर आयोजित शानदार उद्घाटन समारोह के एक दिन बाद लखनऊ में विभिन्न स्थानों के दौरे के समय श्री प्रमाणिक ने यह टिप्पणी की।

बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में मीडिया को संबोधित करते हुए श्री प्रमाणिक ने कहा, 'सबसे पहले मैं उत्तर प्रदेश सरकार को तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की भव्य मेजबानी के लिए बधाई देना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि कल आप सभी ने शानदार उद्घाटन समारोह देखा होगा। पहली बार 200 से ज्यादा, 206 विश्वविद्यालयों से 4700 एथलीट खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की 21 स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जल क्रीड़ा (वाटर स्पोर्ट्स) को भी शामिल किया गया है, जो गोरखपुर में आयोजित होगा। इतना ही नहीं, पहली बार ये खेल एक राज्य के कई शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इन खेलों में 206 विश्वविद्यालयों के एथलीट अपना बेहतर खेल दिखाएंगे, कई मौजूदा रेकॉर्ड तोड़ेंगे और नए मील के पत्थर स्थापित करेंगे।' इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (खेल विभाग) श्री नवनीत सहगल उपस्थित थे।

खेलो इंडिया कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के जरिए इन एथलीटों को जो मंच मिल रहा है, वह माननीय प्रधानमंत्री के सपने और दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में बहुत आगे ले जाएगा। उनका मकसद भारत को एक स्पोर्टिंग हब, एक खेल राष्ट्र के रूप में विकसित करना है। मैं इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार, लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और सभी राज्य सरकार के अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ खेल का आयोजन किया है। यह कितना शानदार रहने वाला है, वह उद्घाटन समारोह से ही स्पष्ट हो गया है।'

केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय की कई नई पहलों के बारे में भी बताया, जो पहले केआईयूजी में शामिल नहीं थी। उन्होंने कहा, 'इस बार गेम्स में कई चीजें पहली बार हो रही हैं। एक समर्पित वेबसाइट के साथ-साथ एप भी लॉन्च किया गया है। इससे एथलीटों को कागजी कामकाज से छुटकारा मिल जाएगा और चेहरा पहचानने वाली तकनीक की मदद से वे आवास, प्रवेश आदि चीजों में सुविधाएं पा सकेंगे। यही नहीं, डिजी-लॉकर की मदद से एथलीट खेलों के पूरा होने के बाद अपने प्रमाण पत्र भी पा सकते हैं।'

एक टीम के तौर पर प्रयास के महत्व पर जोर देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, 'आप सभी ने प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास' के मंत्र के बारे में जरूर सुना होगा। आप देख सकते हैं कि ये गेम्स खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश सरकार का संयुक्त प्रयास हैं, सभी अधिकारियों, सहयोगी स्टॉफ के साथ-साथ आप सभी और आम जनता इसका पूरे उत्साह के साथ समर्थन कर रही है। सबके प्रयास का इससे बढ़िया उदाहरण क्या हो सकता है।'

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 उत्तर प्रदेश (केआईयूजी 2022 यूपी), भारत की सबसे बड़ी मल्टी-स्पोर्ट्स यानी बहु-खेल प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 25 मई, 2023 को वर्चुअली जुड़कर लखनऊ में आयोजित 70 मिनट के भव्य उद्घाटन समारोह के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से इन खेलों की शुरुआत की घोषणा की थी।

हालांकि ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक (एसवीएसपी) स्टेडियम में 23 मई, 2023 से कबड्डी के ग्रुप स्टेज के मैचों के साथ इन खेलों की प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं थीं। इस खेलों का पहला स्वर्ण पदक आज आया, जब क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के प्रतिभाशाली अनीश गौड़ा ने एसवीएसपी स्टेडियम में तैराकी में 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा जीती। (पीआईबी)

*******

एसजी/एमएस/आरपी/एएस----(रिलीज़ आईडी: 1927611)

Wednesday, February 22, 2023

GCG:भाविका धीर और रिया रिहाल बेस्ट प्लेयर और एथलीट घोषित

Tuesday 22nd February 2023 at 3:25 PM

GCG लुधियाना में 80वीं वार्षिक खेल महोत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न 


लुधियाना
: 22 फरवरी 2023: (कार्तिका सिंह//खेल स्क्रीन)::

हर बार की तरह इस बार भी लुधियाना में लड़कियों के राजकीय कालेज की वार्षिक खेलों का आयोजन बहुत ही भव्य ढंग और शानो शौकत से हुआ। इस बार भी कालेज की छात्राओं ने खेलों के क्षेत्र में भी अपने कमाल दिखाए। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं की प्रतिभा और उनके अंतर् मन का मैत्री-भाव देखने वाला था। 

आज गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, लुधियाना में 80वीं वार्षिक  खेल महोत्सव का दूसरा दिन भी कॉलेज प्रांगण में हर्षोल्लास के  जारी रहा। खेल दिवस की शुरुआत माननीय मुख्य अतिथि  श्री गुरप्रीत बस्सी गोगी, एम.एल.ए.(लुधियाना पश्चिमी) , के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुई। स्वागत भाषण में प्रधानाध्यापिका श्रीमति सुमन लता जी ने मुख्य अतिथि को अपना कीमती समय निकाल कर इस अवसर पर आने के लिए धन्यवाद दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता जी ने  कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की l

मुख्य अतिथि श्री गुरप्रीत बस्सी गोगी ने सभा को संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रिंसिपल श्रीमती सुमनलता जी का धन्यवाद किया l उनके द्वारा किए जा रहे कॉलेज के विकास की सराहना की l उन्होंने कॉलेज के स्टाफ, सरदार तेजा सिंह जी  और सरदार चरणजीत सिंह जी का धन्यवाद किया, जिन्होंने जूडो कराटे के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया है l उनके द्वारा कॉलेज में जिम बनवाने का घोषणा किया। उन्होंने छात्राओ को नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए कैंप लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए हर प्रकार की सहायता करने का वायदा किया। छात्राओं को उन्होंने खेलों के माध्यम से अपने पुराने पंजाब  के रूप को वापस लाने के लिए कहा है l   कॉलेज की छात्राओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।  मुख्य अतिथि जी ने कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस समारोह में बड़ी संख्या में खेल हस्तियां और कोच मौजूद थे और इस अवसर पर अन्य प्रतिष्ठित प्रिंसिपल  प्रोफेसर डॉक्टर तनवीर जी  (एस सी डी गवर्नमेंट कॉलेज)  डॉ किरनदीप कौर ( प्रिंसिपल मास्टर तारा सिंह कॉलेज) , श्रीमति निशि अरोड़ा, श्रीमति शरणजीत कौर, डॉ सुखविंदर कौर, सरदार तेजा सिंह धालीवाल, प्रोफेसर श्रीमति संजू जी,सरदार जसवंत सिंह, डॉ गुरप्रीत कौर , सरदार बलदेव सिंह , डॉ सजला , डॉ मंजू साहनी, श्रीमति अनीता मल्होत्रा, श्रीमती रानी एवं पीटीए के सदस्य और अन्य अतिथि खेल महोत्सव में मौजूद रहे l कराटे और परेड के बाद अंत में गिद्दा प्रस्तुति हुई ,जिसने पंजाब की संस्कृति की खुशबू को फिर से जीवंत कर दिया।

शारीरिक शिक्षा विभाग  अध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने खेल के क्षेत्र में छात्रों की उपलब्धियों को पढ़ा और इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  खेल दिवस के आयोजनों के परिणाम निम्नलिखित हैं:

विजेताओं की सूची-

100 मीटर रेस

प्रथम रिया रयाल , बी.एस.सी.॥ 

द्वितीय किरनदीप कौर  बी.ए. ।

तीसरी  ईशा ,बी.ए. ॥

200 मीटर रेस

प्रथम रिया रयाल , बी.एस.सी.॥

द्वितीय महक शर्मा , बी. ए. ॥

तीसरी राजिना, बी.ए. ।

400 मीटर रेस

प्रथम   सरबजीत कौर, बी.ए. ॥

द्वितीय राजिना , बी. ए. ।

तीसरी पूनम चौधरी , बी.ए. ।

4 × 100 मीटर रिले रेस

प्रथम   रिया रयाल (बी.एस.सी.॥), महक शर्मा (बी.ए.॥), सरबजीत कौर (बी.ए.॥), ईशा (बी.ए. ॥)

द्वितीय  जशनप्रीत कौर (बी.ए.॥), हरशिखा (बी.कॉम.॥), हरपुनीत कौर (बी.ए. ।),पूनम (बी.ए. ॥)

तीसरी कोमलप्रीतकौर (बी.ए.।), मनजोत कौर (बी.ए.।), संदीप रानी(बी.ए.।), किरनदीप कौर (बी.ए.।),

भाला फेंकना

प्रथम  रुपाली, बी.ए.॥।

दूसरी मनमीत , बी.ए. ॥

तृतीय  सिमरन, बी.ए.।

बोरा रेस

पहली सरनजीत कौर , बी.ए. ॥

द्वितीय पूनम कुमारी ,बी.ए. ॥

तीसरा पूनम चौधरी , बी.ए. ।

क्रिकेट मैच (टीचिंग् स्टाफ और नॉन टीचिंग स्टाफ)

प्रथम प्रथम जगदीप सिंह( शारीरिक शिक्षा विभाग)

द्वितीय जय कुमार (शारीरिक शिक्षा विभाग)

तीसरा गुरमीत सिंह ( अर्थशास्त्र विभाग)

पुराने विद्यार्थियों की रेस

प्रथम श्रीमति मंदीप दुआ

द्वितीय श्रीमति बलजीत कौर

तीसरा श्रीमति सुरभि

स्टाफ रेस( महिलाएं)

प्रथम श्रीमति पवनप्रीत कौर, भारती अहूजा

द्वितीय श्रीमति नीतू वर्मा, श्रीमति बलजीत कौर

तीसरा श्रीमति रोजी नागपाल, श्रीमति मनदीप दुआ

तीन पैर की रेस 

प्रथम किरनदीप कौर ( बी.ए. ।) , संदीप कौर(बी.ए. ।)

द्वितीय रिया रयाल(बी.एस.सी.॥ ), ईशा (बी.ए. ॥)

तीसरा हरशिखा (बी.कॉम.॥), कोमल (एम.ए. । )

बच्चों की रेस

प्रथम तेजस कौर

द्वितीय भव्या चोपड़ा

तीसरा हरगुण

विशेष विद्यार्थियों की रेस

प्रथम मुस्कान शर्मा, बी.ए. ।

द्वितीय पूजा कुमारी, बी. ए।

तीसरा महक राणा, बी. ए.॥

कुल मिला कर इस बार भी खेलों का आयोजन पूरी तरह से यादगारी रहा। बहुत सी नई प्रतिभाएं सभी के सामने आयीं। इन छात्राओं ने जहाँ अपने परिवार और कालेज का नाम रौशन किया वहीं यह भी साबित किया कि लुधियाना खेलों के क्षेत्र में भी बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी -कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Friday, February 10, 2023

ऑल इंडिया सर्विस्ज़ कबड्डी टूर्नामैंट के लिए चयन

 10th February 2023 at 7:05 PM

 पंजाब की टीमों के ट्रायल 13 फरवरी को  

चंडीगढ़: 10 फरवरी 2023: (कार्तिका सिंह//खेल स्क्रीन)::

संकेतक और साभार तस्वीर 
सैंट्रल सिविल सर्विस्ज़ कल्चरल एंड बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विस्ज़ कबड्डी (पुरूष एवं महिला) टूर्नामैंट न्यू मल्टीपर्पज़ हॉल, देहरादून में 20 से 24 फरवरी 2023 तक करवाया जा रहा है।  

इस टूर्नामैंट के लिए पंजाब की टीमों के चयन के लिए ट्रायल 13 फरवरी को गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में सुबह 10 बजे लिए जाएंगे।  

खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मियों/पैरा-सुरक्षा संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी और एनएसजी आदि, केंद्रीय मंत्रालय सहित स्वायत्त पार्टियों/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आकस्मिक/दैनिक कर्मचारियों को छोडक़र, संचालित बैंक, अस्थायी कार्यालय कर्मचारी, नवनियुक्त कर्मचारी जो 6 महीने से कम समय से नियमित सेवा में हैं, विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी (नियमित), सरकारी अधिकारी (नियमित) अपने विभागों से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही भाग ले सकते हैं।

इस टूर्नामैंट में आने-जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्च की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जाएगी।  

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी -कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से अदा कर सकते हैं।

Thursday, January 12, 2023

10वीं राष्ट्रीय गतका महिला चैंपियनशिप 20 जनवरी से तलवंडी साबो में

Thursday 12th January 2023 at 5:54 PM

खिलाड़ियों के लिये लंगर और आवास की पर्याप्त व्यवस्था होगी 

चंडीगढ़: 12 जनवरी 2023: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::

गतका केवल एक खेल नहीं बल्कि एक ऐसा मार्शल आर्ट है जिसकी ज़रूरत आज के दौर में बहुत ज़्यादा बढ़ गई है। जिस तेज़ी से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध और हिंसा में तेज़ी आ रही है उसे देखते हुए हर लड़की को सबसे पहले मार्शल आर्ट ही सीखना चाहिए। ज़िंदगी में कदम कदम पर आत्म रक्षा के काम आने वाला यह हुनर जीवन की रक्षा भी करता है। गतका सीखने वाले संगठन इस दिशा में बहुत अच्छा योगदान भी दे रहे हैं। इसके शिविर भी अक्सर लगते रहते हैं और मुकाबिले भी होते रहते हैं।

देश की सबसे पुरानी पंजीकृत गतका खेल संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) की और से 20 जनवरी से 21 जनवरी तक माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज तलवंडी साबो, जिला बठिंडा में 10वीं महिला गतका चैंपियनशिप का आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि गतका एसोसिएशन पंजाब एंव ज़िला गतका एसोसिएशन बठिंडा के सहयोग से ये गतका प्रतियोगिताएं में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु समूहों में दर्जन भर से अधिक राज्य की टीमों प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी।  लेंगे। आयु 14 से कम, 18 से कम, 22 से कम और 25 से कम आयु वर्ग में हो रही यह प्रतियोगिता विश्व गतका फेडरेशन और एनजीएआई के गतका नियमानुसार संचालित की जाएगी।

इस बीच, एन.जी.ए.आई. के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिये लंगर और आवास की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।  उन्होंने आगे कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम को अपनी गतका किट लानी होगी।भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।