Showing posts with label News Time. Show all posts
Showing posts with label News Time. Show all posts

Wednesday, August 21, 2013

ये हैं रेडस्कीन चेयर लीडर की मनमोहक अदाएं

तेरा जलवा जिसने देखा वोह तेरा हो गया 
हालांकि खिलाडियों की और से अश्लील डांस देखने की खबरें भी आई  हैं लेकिन यह भी  सच है कि कई खिलाडी कई बार इस बात की शिकायत भी कर चुके हैं कि चीयर लीडरज़  और अदायों से  उनका ध्यान भंग होता है और वे खेल में पूरा ध्यान नहीं दे पाते। परिणाम यह होता है की वे खेल हार जाते हैं लेकिन इस कारोबारी युग में इस तरह के डांस का चलन अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा। देखिये एक तस्वीर जिसे हम लोक प्रिय दैनिक समाचारपत्र  पंजाब केसरी से साभार प्रकशित कर रहे हैं।
 क्या आपके विचार में ऐसे आयोजन होने उचित हैं? खेल से इनका क्या सम्बन्ध है? खेलने वालों और खेल देखने वालों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता होगा? इस तरह के कई सवाल हैं जिन पर आपके अनमोल विचार लोगों को सही राह दिखा सकते हैं ! हर क्षेटर में नारी देह के प्रदर्शन को घसीट लाना कहाँ तक उचित कहा जा सकता है ? आखिर हम समाज के नैतिक मूल्यों को किस तरफ ले रहे हैं ?  उठाईये कलम और उतारिये अपने विचारों को कागज़ पर---ओह सॉरी सॉरी--कागज़ पर नहीं नहीं कम्प्यूटर पर और क्र दीजिये मेल---हम उन्हें आपके नाम के साथ प्रकशित करेंगे। यदि आप इनके समर्थन में भी हैं तो भी हम आपके विचारों का स्वागत करेंगे और उन्हें यहाँ उचित स्थान दिया जायेगा। हाँ विचारों के साथ अपना सही सही नाम पता और मेल आई दी लिखना न भूलें---!

Monday, August 12, 2013

राज्‍यपाल ने किया केरल नौका दौड़ का उद्घाटन

11-अगस्त-2013 17:54 IST
केंद्र भी देगा राज्य के बराबर 17.50 लाख रूपये की सहायता 
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने केरल में अलेप्‍पी और आस-पास के क्षेत्रों के पश्‍चजल में हर वर्ष होने वाली नौका दौड़ के लिए सहायता देने का फैसला किया है। केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्री श्री के. चिरंजीवी ने अलपुझा में 61वीं नौका दौड़ के शुभारंभ के अवसर पर घोषणा की कि केरल सरकार 17.50 लाख रुपये का योगदान करेगी जबकि इतनी ही राशि केन्‍द्र सरकार द्वारा भी दी जायेगी। 
नौका दौड़ का उद्घाटन केरल के राज्‍यपाल निखिल कुमार ने किया जबकि केरल के लोक निर्माण मंत्री श्री वी. के. इब्राहिम कुंजू ने झंडा फहराया। केन्‍द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री श्री कोडिकुन्निल सुरेश और राज्‍य के कई अन्‍य प्रमुख नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 
श्री चिरंजीवी ने इस अवसर पर एक विशाल अलेप्‍पी बैकवाटर विकास परियोजना की घोषणा की, जिसके लिए पर्यटन मंत्रालय 47;62 करोड़ रुपये का प्रावधान करेगा। श्री चिरंजीवी ने कहा कि केरल के पश्‍च जल और नौका दौड़ के वार्षिक आयोजन में पर्यटन के विकास की व्‍यापक संभावनाएं है। इस लिए पर्यटन मंत्रालय मंत्रालय केरल के पश्‍चजल क्षेत्रों को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर का पर्यटन स्‍थल बनाने के लिए हर संभव उपाय करेगा। (पीआईबी)
******