Wednesday, February 22, 2023

GCG:भाविका धीर और रिया रिहाल बेस्ट प्लेयर और एथलीट घोषित

Tuesday 22nd February 2023 at 3:25 PM

GCG लुधियाना में 80वीं वार्षिक खेल महोत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न 


लुधियाना
: 22 फरवरी 2023: (कार्तिका सिंह//खेल स्क्रीन)::

हर बार की तरह इस बार भी लुधियाना में लड़कियों के राजकीय कालेज की वार्षिक खेलों का आयोजन बहुत ही भव्य ढंग और शानो शौकत से हुआ। इस बार भी कालेज की छात्राओं ने खेलों के क्षेत्र में भी अपने कमाल दिखाए। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं की प्रतिभा और उनके अंतर् मन का मैत्री-भाव देखने वाला था। 

आज गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, लुधियाना में 80वीं वार्षिक  खेल महोत्सव का दूसरा दिन भी कॉलेज प्रांगण में हर्षोल्लास के  जारी रहा। खेल दिवस की शुरुआत माननीय मुख्य अतिथि  श्री गुरप्रीत बस्सी गोगी, एम.एल.ए.(लुधियाना पश्चिमी) , के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुई। स्वागत भाषण में प्रधानाध्यापिका श्रीमति सुमन लता जी ने मुख्य अतिथि को अपना कीमती समय निकाल कर इस अवसर पर आने के लिए धन्यवाद दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता जी ने  कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की l

मुख्य अतिथि श्री गुरप्रीत बस्सी गोगी ने सभा को संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रिंसिपल श्रीमती सुमनलता जी का धन्यवाद किया l उनके द्वारा किए जा रहे कॉलेज के विकास की सराहना की l उन्होंने कॉलेज के स्टाफ, सरदार तेजा सिंह जी  और सरदार चरणजीत सिंह जी का धन्यवाद किया, जिन्होंने जूडो कराटे के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया है l उनके द्वारा कॉलेज में जिम बनवाने का घोषणा किया। उन्होंने छात्राओ को नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए कैंप लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए हर प्रकार की सहायता करने का वायदा किया। छात्राओं को उन्होंने खेलों के माध्यम से अपने पुराने पंजाब  के रूप को वापस लाने के लिए कहा है l   कॉलेज की छात्राओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।  मुख्य अतिथि जी ने कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस समारोह में बड़ी संख्या में खेल हस्तियां और कोच मौजूद थे और इस अवसर पर अन्य प्रतिष्ठित प्रिंसिपल  प्रोफेसर डॉक्टर तनवीर जी  (एस सी डी गवर्नमेंट कॉलेज)  डॉ किरनदीप कौर ( प्रिंसिपल मास्टर तारा सिंह कॉलेज) , श्रीमति निशि अरोड़ा, श्रीमति शरणजीत कौर, डॉ सुखविंदर कौर, सरदार तेजा सिंह धालीवाल, प्रोफेसर श्रीमति संजू जी,सरदार जसवंत सिंह, डॉ गुरप्रीत कौर , सरदार बलदेव सिंह , डॉ सजला , डॉ मंजू साहनी, श्रीमति अनीता मल्होत्रा, श्रीमती रानी एवं पीटीए के सदस्य और अन्य अतिथि खेल महोत्सव में मौजूद रहे l कराटे और परेड के बाद अंत में गिद्दा प्रस्तुति हुई ,जिसने पंजाब की संस्कृति की खुशबू को फिर से जीवंत कर दिया।

शारीरिक शिक्षा विभाग  अध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने खेल के क्षेत्र में छात्रों की उपलब्धियों को पढ़ा और इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  खेल दिवस के आयोजनों के परिणाम निम्नलिखित हैं:

विजेताओं की सूची-

100 मीटर रेस

प्रथम रिया रयाल , बी.एस.सी.॥ 

द्वितीय किरनदीप कौर  बी.ए. ।

तीसरी  ईशा ,बी.ए. ॥

200 मीटर रेस

प्रथम रिया रयाल , बी.एस.सी.॥

द्वितीय महक शर्मा , बी. ए. ॥

तीसरी राजिना, बी.ए. ।

400 मीटर रेस

प्रथम   सरबजीत कौर, बी.ए. ॥

द्वितीय राजिना , बी. ए. ।

तीसरी पूनम चौधरी , बी.ए. ।

4 × 100 मीटर रिले रेस

प्रथम   रिया रयाल (बी.एस.सी.॥), महक शर्मा (बी.ए.॥), सरबजीत कौर (बी.ए.॥), ईशा (बी.ए. ॥)

द्वितीय  जशनप्रीत कौर (बी.ए.॥), हरशिखा (बी.कॉम.॥), हरपुनीत कौर (बी.ए. ।),पूनम (बी.ए. ॥)

तीसरी कोमलप्रीतकौर (बी.ए.।), मनजोत कौर (बी.ए.।), संदीप रानी(बी.ए.।), किरनदीप कौर (बी.ए.।),

भाला फेंकना

प्रथम  रुपाली, बी.ए.॥।

दूसरी मनमीत , बी.ए. ॥

तृतीय  सिमरन, बी.ए.।

बोरा रेस

पहली सरनजीत कौर , बी.ए. ॥

द्वितीय पूनम कुमारी ,बी.ए. ॥

तीसरा पूनम चौधरी , बी.ए. ।

क्रिकेट मैच (टीचिंग् स्टाफ और नॉन टीचिंग स्टाफ)

प्रथम प्रथम जगदीप सिंह( शारीरिक शिक्षा विभाग)

द्वितीय जय कुमार (शारीरिक शिक्षा विभाग)

तीसरा गुरमीत सिंह ( अर्थशास्त्र विभाग)

पुराने विद्यार्थियों की रेस

प्रथम श्रीमति मंदीप दुआ

द्वितीय श्रीमति बलजीत कौर

तीसरा श्रीमति सुरभि

स्टाफ रेस( महिलाएं)

प्रथम श्रीमति पवनप्रीत कौर, भारती अहूजा

द्वितीय श्रीमति नीतू वर्मा, श्रीमति बलजीत कौर

तीसरा श्रीमति रोजी नागपाल, श्रीमति मनदीप दुआ

तीन पैर की रेस 

प्रथम किरनदीप कौर ( बी.ए. ।) , संदीप कौर(बी.ए. ।)

द्वितीय रिया रयाल(बी.एस.सी.॥ ), ईशा (बी.ए. ॥)

तीसरा हरशिखा (बी.कॉम.॥), कोमल (एम.ए. । )

बच्चों की रेस

प्रथम तेजस कौर

द्वितीय भव्या चोपड़ा

तीसरा हरगुण

विशेष विद्यार्थियों की रेस

प्रथम मुस्कान शर्मा, बी.ए. ।

द्वितीय पूजा कुमारी, बी. ए।

तीसरा महक राणा, बी. ए.॥

कुल मिला कर इस बार भी खेलों का आयोजन पूरी तरह से यादगारी रहा। बहुत सी नई प्रतिभाएं सभी के सामने आयीं। इन छात्राओं ने जहाँ अपने परिवार और कालेज का नाम रौशन किया वहीं यह भी साबित किया कि लुधियाना खेलों के क्षेत्र में भी बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी -कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Friday, February 10, 2023

ऑल इंडिया सर्विस्ज़ कबड्डी टूर्नामैंट के लिए चयन

 10th February 2023 at 7:05 PM

 पंजाब की टीमों के ट्रायल 13 फरवरी को  

चंडीगढ़: 10 फरवरी 2023: (कार्तिका सिंह//खेल स्क्रीन)::

संकेतक और साभार तस्वीर 
सैंट्रल सिविल सर्विस्ज़ कल्चरल एंड बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विस्ज़ कबड्डी (पुरूष एवं महिला) टूर्नामैंट न्यू मल्टीपर्पज़ हॉल, देहरादून में 20 से 24 फरवरी 2023 तक करवाया जा रहा है।  

इस टूर्नामैंट के लिए पंजाब की टीमों के चयन के लिए ट्रायल 13 फरवरी को गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में सुबह 10 बजे लिए जाएंगे।  

खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मियों/पैरा-सुरक्षा संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी और एनएसजी आदि, केंद्रीय मंत्रालय सहित स्वायत्त पार्टियों/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आकस्मिक/दैनिक कर्मचारियों को छोडक़र, संचालित बैंक, अस्थायी कार्यालय कर्मचारी, नवनियुक्त कर्मचारी जो 6 महीने से कम समय से नियमित सेवा में हैं, विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी (नियमित), सरकारी अधिकारी (नियमित) अपने विभागों से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही भाग ले सकते हैं।

इस टूर्नामैंट में आने-जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्च की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जाएगी।  

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी -कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से अदा कर सकते हैं।

Thursday, January 12, 2023

10वीं राष्ट्रीय गतका महिला चैंपियनशिप 20 जनवरी से तलवंडी साबो में

Thursday 12th January 2023 at 5:54 PM

खिलाड़ियों के लिये लंगर और आवास की पर्याप्त व्यवस्था होगी 

चंडीगढ़: 12 जनवरी 2023: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::

गतका केवल एक खेल नहीं बल्कि एक ऐसा मार्शल आर्ट है जिसकी ज़रूरत आज के दौर में बहुत ज़्यादा बढ़ गई है। जिस तेज़ी से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध और हिंसा में तेज़ी आ रही है उसे देखते हुए हर लड़की को सबसे पहले मार्शल आर्ट ही सीखना चाहिए। ज़िंदगी में कदम कदम पर आत्म रक्षा के काम आने वाला यह हुनर जीवन की रक्षा भी करता है। गतका सीखने वाले संगठन इस दिशा में बहुत अच्छा योगदान भी दे रहे हैं। इसके शिविर भी अक्सर लगते रहते हैं और मुकाबिले भी होते रहते हैं।

देश की सबसे पुरानी पंजीकृत गतका खेल संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) की और से 20 जनवरी से 21 जनवरी तक माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज तलवंडी साबो, जिला बठिंडा में 10वीं महिला गतका चैंपियनशिप का आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि गतका एसोसिएशन पंजाब एंव ज़िला गतका एसोसिएशन बठिंडा के सहयोग से ये गतका प्रतियोगिताएं में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु समूहों में दर्जन भर से अधिक राज्य की टीमों प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी।  लेंगे। आयु 14 से कम, 18 से कम, 22 से कम और 25 से कम आयु वर्ग में हो रही यह प्रतियोगिता विश्व गतका फेडरेशन और एनजीएआई के गतका नियमानुसार संचालित की जाएगी।

इस बीच, एन.जी.ए.आई. के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिये लंगर और आवास की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।  उन्होंने आगे कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम को अपनी गतका किट लानी होगी।भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।


Saturday, November 26, 2022

यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप

Posted On: 26th November 2022 at 7:31 PM by PIB Delhi

*भारतीय खिलाड़ियों ने जयपुर में आयोजित रेलवे खेलों में दिखाए कमाल 

*पुरुष व महिला एकल, मिश्रित युगल, युगल और टीम प्रतिस्पर्धा में खिताब जीते

*इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में कुल पांच टीमों ने भाग लिया 

*भाग लेने वाले थे चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और भारत 


नई दिल्ली: 26 नवंबर 2022: (पीआईबी//खेल स्क्रीन):: 

देश और दुनिया के कारोबार को शिखरों तक पहुंचाने और लोगों को एक से दुसरे स्थानों पर पहुंचाने में तो रेलवे के लोग अक्सर आगे रहते ही हैं लेकिन खेलों में भी इनका बहुत नाम होता है। इसकी  मिली है जयपुर में हुई खेलों की प्रतिस्पर्धाओं के दौरान। 

भारतीय खिलाड़ियों ने यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष व महिला एकल, मिश्रित युगल, युगल और टीम प्रतिस्पर्धा में जीत प्राप्त की है। इसका आयोजन रेलवे खेल संवर्द्धन बोर्ड के अधीन उत्तर पश्चिमी रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 21 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक जयपुर में किया गया था। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में कुल पांच टीमों- चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और भारत ने हिस्सा लिया।

उत्तरी पश्चिमी रेलवे (एनडब्ल्यूआर) के एजीएम श्री गौतम अरोड़ा ने 22 नवंबर, 2022 को इस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर सीटीटी, यूएसआईसी की अध्यक्ष सेबस्टियन पिका, निदेशक (गतिविधि) श्री केविन लेब्यूरे, रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के सचिव श्री प्रेम लोचब और उत्तर पश्चिमी रेलवे खेल संघ के महासचिव श्री अनुज कुमार तयाल उपस्थित थे। भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला टीम की प्रतिस्पर्धा में प्रथम, पुरुष व महिला वर्ग और मिश्रित युगल में दूसरा और पुरुष व महिला एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके देश और भारतीय रेलवे को गौरवान्वित किया।

भारतीय रेलवे के रोनित भांजा ने स्वर्ण और शिक्षा जैन ने रजत पदक जीता। वहीं, अनिर्बान घोष ने पुरुष एकल प्रतिस्पर्धा में कांस्य और महिला एकल में सुतीर्था मुखर्जी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा महिला एकल प्रतिस्पर्धा में धारना सेन ने रजत और पोयमंती वैश्य ने कांस्य पदक जीता।

भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों ने मिश्रित युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा किया। पुरुष युगल में भारतीय टीम ने स्वर्ण, रजत और फ्रांस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह महिला युगल में भारतीय टीम ने स्वर्ण, चेक गणराज्य ने रजत और भारत व चेक गणराज्य की खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा, टीम प्रतिस्पर्धा में भारतीय रेलवे की पुरुष टीम ने स्वर्ण, फ्रांस ने रजत और चेक गणराज्य की टीम ने कांस्य पदक जीते। वहीं, महिला वर्ग में भारत ने स्वर्ण, चेक गणराज्य ने रजत और फ्रांस ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इसके समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक श्री विजय शर्मा ने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, इस कार्यक्रम में आरएसपीबी व पीईडी रेलवे बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री दीपक पीटर गेब्रियल सम्मानित अतिथि थे। इसके अलावा एनडब्ल्यूआरएसए व सीएओ के अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार गुप्ता, एनडब्ल्यूआर के एजीएम श्री गौतम अरोड़ा, आरएसपीबी के सचिव श्री प्रेम लोचब, एनडब्ल्यूआरएसए के सचिव श्री अनुज कुमार तायल, सीटीटी यूएसआईसी की अध्यश्र श्रीमती सेबस्टियन पिका, पीएचओडीएस के निदेशक (गतिविधि) श्री केविन लेब्यूर, आरएसपीबी के खेल समन्वयक और रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित थे।

***  एमजी/एएम/एचकेपी/एजे  (Release ID: 1879253)

Sunday, September 11, 2022

वॉक-ए-थॉन के रूप में किया गया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का आयोजन

Sunday 11th September 2022 at 02:14

 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के बैनर तले हुआ विशेष आयोजन  


लुधियाना: 11 सितंबर 2022: (खेल स्क्रीन ब्यूरो):: 

आज भर में चर्चा रही फिज़ियोथरेपी दिवस की। फिजियोथेरेपी आजकल तकरीबन हर घर तक पहुँच चुकी है। इसकी मांग भी बहुत है और इसकी खूबियां भी बहुत हैं। आज सीएमसी ने इसकी अहमियत एक विशेष मार्च द्वारा घर घर तक पहुंचाने में विशेष योगदान दिया। 

आज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के बैनर तले कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने जो वॉक-ए-थॉन के रूप में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का आयोजन किया वह सचमुच यादगारी रहा। इससे एक उत्साह और जोश का संचार भी हुआ। पूरे शहर में इसकी चर्चा भी हुई।  

इस वर्ष कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने वॉक-ए-थॉन क्यों आयोजित किया, इसका उद्देश्य कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में यहां प्रदान की जाने वाली सेवाओं को बातचीत करना और चित्रित करना और फिजियोथेरेपी के विकास की दिशा में एक पहल करना था।

इस मौके पर उपस्थित थे हमारे योग्य निदेशक महोदय, डॉ. विलियम भट्टी, प्राचार्य महोदय, डॉ. संदीप सिंह और चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. एलन जोसेफ। अन्य वशिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे। युवा वर्ग तो पूरी तरह सक्रिय नज़र आया। युवा वर्ग को देख कर अन्य लोग भी इसी तरफ आकर्षित हो रहे थे। 

आज के इस यादगारी कार्यक्रम की शुरुआत क्रिश्चियन डेंटल कॉलेज में हमारे निदेशक सर द्वारा किए गए ध्वजारोहण समारोह के साथ हुई।

इसके बाद यह सभा लुधियाना के जानेमाने शहीदी पार्क, किदवई नगर पहुंची, जहां छात्रों ने समाज और उपस्थित इलाकों के साथ सामाजिक मेलजोल किया।

उन्होंने ऑस्टियोआर्थराइटिस पर जोर दिखाने के लिए इस वर्ष की थीम के साथ फिजियोथेरेपी के बारे में बात की: एक वैश्विक समस्या और कैसे फिजियोथेरेपी जोड़ों की गति में सुधार और मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायता कर सकती है। इससे बहुत से लोगों को फायदा हुआ। 

इस सारे आयोजन में सर्वाधिक सक्रिय रहने वाले छात्रों ने विभिन्न आयु संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई, विशेष रूप से जराचिकित्सा और युवा किशोरों के लिए, पोस्टुरल और अन्य सामान्यीकृत स्थितियों से आम आबादी पीड़ित हो सकती है।

इन सभी छात्रों ने एक और शानदार काम भी किया। इन्होने सभा के लिए एक नाटक का प्रदर्शन भी किया जो सचमुच यादगारी रहा। इसके प्रभाव का फायदा उठाते हुए इन छात्रों ने बाद में बड़े पैमाने पर मौजूद समुदाय के साथ आमने-सामने बातचीत भी की।

हमारे निदेशक महोदय, डॉ विलियम भट्टी ने छात्रों के इस शानदार काम को देखते हुए ु नहीं उत्साहित भी किया। उन्होंने भी यद् दिलाया कि हमारे जीवन में फिजियोथेरेपी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इस के बारे में कुछ थोड़े से विस्तार से बात की गई। इसके साथ ही भौतिक चिकित्सा के महत्व पर भी जोर दिया गया।

हमारे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलन जोसेफ ने उपस्थित युवा फिजियोथेरेपिस्टों को प्रेरित किया और कार्यक्रम के आयोजन और मेजबानी के लिए छात्रों को बधाई दी।

हमारे प्रधानाचार्य महोदय, डॉ. संदीप सिंह ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस में इतने भव्य तरीके से भाग लेने और मनाने के लिए स्टाफ, फैकल्टी और हमारे सीओपी परिवार के साथ-साथ हमारे सभी शालीन प्रायोजकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।

इस तरह आज का यह आयोजन भी बहुत ही यादगार बन पाया। इसका मंचन, इसका  प्रस्तुतिकरण और इसका अंदाज़ सचमुच कमाल का रहा। 

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को मज़बूत करने के लिए आप आप अपनी इच्छा के मुताबिक आर्थिक सहयोग भी करें तांकि इस तरह का जन मीडिया बिना किसी कमज़ोरी के जारी रह सके। इस मकसद के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें:

Monday, September 5, 2022

युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति उत्साहित करना बहुत ही ज़रूरी

Monday 5th September 2022 at 04:08 PM

इसी मकसद के लिए कराए जा रहे हैं क्रिकेट टूर्नामेंट-निरंजन जनागल

लुधियाना: 5 सितंबर 2022: (संजय//खेल स्क्रीन):: 

द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट पंजाब चैप्टर की ओर से आर्किटेक्ट प्रीमियर क्रिकेट लीग 4 2022 का आयोजन सिविल सिटी आई पी एस स्कूल में किया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कमेटी के आर्किटेक्ट चेयरमैन निरंजन जनागल ने बताया कि यह मैच युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए करवाए जा रहे हैं तांकि आज के युवा वर्ग को नशों से दूर रहकर खेलों के प्रति उत्साहित हो। 

निरंजन जनागल ने बताया कि इस क्रिकेट लीग में चार शहरों की क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। इसमें जालंधर , अमृतसर , लुधियाना और पटियाला की क्रिकेट टीमों नेशामिल हो कर अपना  खेल दिखाया जिसमें 10-10  ओवर के पांच मैच खेले गये। पहला मैच लुधियाना और पटियाला की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच बराबरी पर रहा।  दूसरा मैच अमृतसर और जालंधर की टीमों के बीच खेला गया। 

इस मैच में जालंधर की टीम विजेता रही। तीसरा मैच अमृतसर और पटियाला टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में पटियाला की टीम विजेता रही। चौथा मैच लुधियाना और जालंधर टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में जालंधर की टीम विजेता रही। 

पांचवा और फाइनल मैच पटियाला और जालंधर की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में जालंधर की टीम विजयी  रही। इस मैच में जालंधर की टीम ने पहले खेलते हुए 6 ओवरों में 70 स्कोर  बनाए। बाद में पटियाला की टीम द्वारा 63 स्कोर बनाये गए। यह मैच जालंधर ने 7 स्कोरो से मैच जीत लिया। 

इस अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर हरेंद्र सिंह बोपाराए, अतुल सिंगला, योगेश सिंगला, राजन तांगड़ी,  नगेंद्र नारायण, नीटा राय, रजनीश वालिया आदि उपस्थित हुए। आए हुए मुख्य मेहमानों  द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ सन्मानित किया गया।  

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को मज़बूत करने के लिए आप आप अपनी इच्छा के मुताबिक आर्थिक सहयोग भी करें तांकि इस तरह का जन मीडिया बिना किसी कमज़ोरी के जारी रह सके। इस मकसद के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें:

Sunday, July 31, 2022

जेरेमी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारोत्तोलन में भारत का दूसरा स्वर्ण जीता

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2022 5:36 PM by PIB Delhi

 मीराबाई चानू ने कल भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था 


नई दिल्ली: 31 जुलाई 2022: (पीआईबी//खेल स्क्रीन)::
खेलों के क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ाने वाली नई खबरें आ रही हैं। भारोत्तोलन में नई उपलब्धियां सामने आई हैं। जेरेमी लालरिननुंगा और मीराबाई चानू ने अपना अपना कमाल दिखाया है। सफलता की इस सच्ची और बिलकुल नई कहनियों के कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं। 
मुख्य बिंदु:

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जेरेमी को उनके इस असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जेरेमी को बधाई देते हुए कहा, भारत को उन पर गर्व है

मिजोरम से आने वाले 19 साल के जेरेमी लालरिननुंगा ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन के 67 किलोग्राम वर्ग में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। जेरेमी ने इन खेलों में कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 किग्रा + सी एंड जे में 160 किग्रा) भार उठाया, जो सीडब्ल्यूजी में एक रिकॉर्ड है। इस मुकाबले में भारत का ये पांचवां पदक और दूसरा स्वर्ण पदक है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने जेरेमी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

इससे पहले, मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 201 किलोग्राम भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था। संकेत सरगर ने पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा भारोत्तोलन में रजत पदक और पुरुषों के 61 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जेरेमी को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया:

"बधाई हो जेरेमी लालरिननुंगा, राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए। इस आयोजन के दौरान चोट लगने के बावजूद आपके आत्मविश्वास ने आपको ये इतिहास रचने और लाखों लोगों को प्रेरित करने में सक्षम बनाया। आपकी पोडियम फिनिश ने भारतीयों को गर्व से भर दिया है। आपको ऐसे और गौरवशाली के पलों की शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जेरेमी लालरिननुंगा को अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने और साथ ही साथ राष्ट्रमंडल खेलों का एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड कायम करने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है।” उन्होंने कहा कि, इतनी छोटी उम्र में जेरेमी ने हमें अपार गौरव और सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: "असाधारण मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है! हर भारतीय खुश है कि उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है और बर्मिंघम खेलों में एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया है। उसकी सफलता कई भारतीयों, विशेष रूप से उभरते एथलीटों को प्रेरित करती है।"

खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन 67 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर जेरेमी लालरिननुंगा को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने ट्वीट किया, "सीडब्ल्यूजी 2022 में पुरुषों के 67 किग्रा भारोत्तोलन में जेरेमी का गोल्ड 'खेलो इंडिया' से टॉप्स कोर ग्रुप तक एक एथलीट की प्रगति का एक आदर्श उदाहरण है।" मंत्री महोदय ने कहा, जेरेमी ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत को उन पर गर्व है।

इससे पहले श्री ठाकुर ने मीराबाई चानू को बधाई दी और ट्वीट किया, “मीराबाई चानू द्वारा बहुप्रतीक्षित गोल्ड। महिलाओं के 49 किग्रा स्नैच, क्लीन एंड जर्क और टोटल लिफ्ट में एक नया गेम रिकॉर्ड बनाया। आपने सीडब्ल्यूजी 2022 में अपने अद्भुत प्रदर्शन के साथ भारत को एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचाया है। (PIB)