Friday, June 10, 2022

पंजाब के लड़कों ने प्रतिष्ठित हॉकी स्वर्ण पदक जीता

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2022 5:36 PM by PIB Delhi

कर्नाटक के बोरजी और राजस्थान के कस्वां ने रोड रेसिंग गोल्ड पर कब्जा किया

पंजाब ने पिछले संस्करणों में दो बार शिकस्त खाने के बाद शुक्रवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बहुप्रतीक्षित हॉकी का प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

आज सुबह कर्नाटक ने पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य से शानदार स्वर्ण पदक जीतने के लिए तेज साइकिल चलाई।

कर्नाटक की चैत्र बोरजी ने गर्ल्स रोड साइक्लिंग टाइम ट्रायल 20 किलोमीटर (32: 51.84 सेकंड) में 11वां स्वर्ण अपने नाम किया, यह पदक उन्हें अपने तैराकों से आगे ले गया, जिन्होंने अब तक तरणताल से 8 गोल्ड मेडल बाहर निकाले हैं।

हरियाणा (33) और महाराष्ट्र (32) को सुबह के सत्र के दौरान अपनी पिछली शाम के सर्वोच्च स्थान पर बने रहने के लिए कोई भी स्वर्ण पदक नहीं मिला।

लद्दाख की टीम में अकेली महिला साइकिल चालक लीक्ज़ेस एंगमो ने केंद्र शासित प्रदेश को खेलों का इसका पहला पदक जीतने में मदद की, जो बोरजी के बाद 33:52.52 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही। राजस्थान के मुकेश कस्वां ने जम्मू-कश्मीर के आदिल अल्ताफ से आगे रहते हुए 30 किलोमीटर बॉयज टाइम ट्रायल जीत लिया।

ब्लू हॉकी टर्फ पर पंजाब ने रोमांचक फाइनल में उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराने के लिए भरत ठाकुर के ब्रेस पर सवार होकर फाइनल में प्रवेश किया था।

भरत ठाकुर ने (चौथे तथा 47वें) और राजिंदर सिंह ने अपने 5वें पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर राष्ट्रीय चैंपियन के प्रयासों को रोक दिया। मजबूत टीम उत्तर प्रदेश ने 10 पेनल्टी कार्नर अर्जित किए, लेकिन 11वें मिनट में ड्रैग-फ्लिकर कप्तान शारदा नंद तिवारी के माध्यम से केवल एक को ही गोल में बदला जा सका, जो केवल बराबरी पर आने के लिए ही पर्याप्त था।

पंजाब के उत्साही कोच युधविंदर सिंह ने कहा कि हम दो बार पोडियम से रजत और कांस्य के साथ वापस लौटे थे, लेकिन आज हमारे लड़कों ने अच्छी हॉकी का प्रदर्शन किया और सफलता अर्जित की।

ओडिशा ने झारखंड को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

इस बीच, तमिलनाडु की लड़कियों ने मेजबान हरियाणा को 3-2 से हराकर झारखंड के खिलाफ होने वाले दिलचस्प फाइनल में प्रवेश किया, झारखंड ने गुजरात को 3-0 से मात दी।

निशा और आरती के स्ट्राइक की बदौलत तमिलनाडु ने हाफटाइम में मेजबान टीम को 2-0 की बढ़त के साथ आगे बनाये रखा। लेकिन ए महालक्ष्मी ने खेल फिर से शुरू होने पर एक ब्रेस बनाया और आर युवा रानी ने विजेता स्कोर करने तथा मेजबानों के सपने को तोड़ने के लिए अतिरिक्त समय में एक ढीली गेंद पर उछाल दिया।

तीरंदाजी में, टॉप्स विकास दस्ते के एथलीट पार्थ सालुंके ने लड़कों की रिकर्व स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें चंडीगढ़ के दिव्यांश कुमार और पश्चिम बंगाल के जुयल सरकार क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।

कंपाउंड गर्ल्स में, राजस्थान की प्रिया गुर्जर ने क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद पंजाब की प्रणीत कौर और अवनीत कौर का स्थान रहा।

हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के गर्ल्स इंडिविजुअल टाइम ट्रायल 20 किलोमीटर की पदक विजेता

परिणाम सभी फाइनल (सुबह सत्र)

जी: स्वर्ण; एस: रजत ; बी: कांस्य

साइकिलिंग

गर्ल्स इंडिविजुअल टाइम ट्रायल 20 किलोमीटर: जी: चैत्र बोरजी (कर्नाटक) 32: 51.84; एस: लीक्ज़ेस एंगमो (लद्दाख) 33:52.52; बी: रवीना बिश्नोई (राजस्थान) 33:57.27

हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स बॉयज इंडिविजुअल टाइम ट्रायल 30 किलोमीटर के पदक विजेता

लड़कों का व्यक्तिगत टाइम ट्रायल 30 किलोमीटर: जी: मुकेश कस्वां (राजस्थान) 38: 38.63; एस: आदिल अल्ताफ (जम्मू और कश्मीर) 39: 22.69; बी: परमा राम (राजस्थान) 39:48.32


खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लड़कों की हॉकी के फाइनल में पंजाब की हॉकी टीम अपनी जीत का जश्न मना रही है

हॉकी

लड़के

फाइनल: पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराया

कांस्य: ओडिशा ने झारखंड को 8-0 पराजित किया

अन्य प्रमुख परिणाम:

फुटबॉल (लड़कियां)

सेमी - फाइनल 1: झारखंड ने गुजरात को 3-0 से शिकस्त दी

सेमी - फाइनल 2: तमिलनाडु ने हरियाणा को 3-2 से पराजित किया

टेनिस

लड़कों का सिंगल्स:

1. रुशिल खोसला (उत्तर प्रदेश) ने दक्ष प्रसाद (मध्य प्रदेश) को 6-2; 6-2 से हराया

2. ध्रुव हिरपारा (गुजरात) ने पर्व नागे (हरियाणा) को 6-3; 6-4 से पराजित किया

लड़कियों का सिंगल्स:

1. सुहिता मारुरी (कर्नाटक) ने श्रुति अहलावत (हरियाणा) को 2-6; 6-1; 7-6 से मात दी

2. आकांक्षा नितुरे (महाराष्ट्र) ने वैष्णवी अदकर (महाराष्ट्र) को 6-2; 6-4 हराया  

(PIB)  ****  एमजी/एएम/एनके/सीएस

No comments:

Post a Comment