Showing posts with label Song Launch. Show all posts
Showing posts with label Song Launch. Show all posts

Wednesday, July 14, 2021

टोक्यो जाने वाले भारतीय दल के लिए आधिकारिक चीयर सॉन्ग लॉन्च

14-जुलाई-2021 19:29 IST

 चीयर सॉन्ग को लॉन्च किया खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 


नई दिल्ली
: 14 जुलाई 2021: (खेल स्क्रीन//पीआईबी)::

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो जाने वाले भारतीय दल के लिए वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक चीयर सॉन्ग को लॉन्च किया है जो तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। बहुत ही संगीतक  भी है और लयपूर्ण भी। इसे सुनते हुए व्यक्ति इस गीत में खो जाता है। शायद यह ए आर रहमान साहिब का जादू है। 


यह एक ऐतिहासिक अवसर था जब 
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में टोक्यो जाने वाले भारतीय दल के लिए आधिकारिक चीयर सॉन्ग (उत्साह बढ़ाने वाला गीत) को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में युवा मामले और खेल राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री नरिंदर बत्रा, भारतीय ओलंपिक संघके महासचिव श्री राजीव मेहता, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री संदीप प्रधान और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के सीईओ कमांडर राजगोपालन भी मौजूद रहे। ‘हिंदुस्तानी वे’ शीर्षक वाले गीत को युवा पॉप गायक अनन्या बिड़ला ने गाया है और इसे अनुभवी भारतीय संगीतकार एआर रहमान ने संगीतबद्ध किया है।

इस मौके को यादगारी बनाते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कठिन समय में एक साथ आने और पूरे जोश के साथ इस चीयर सांग को बनाने के लिए कलाकारों को बधाई दी। “मैं ए आर रहमान और अनन्या बिड़ला को इस पहल के लिए धन्यवाद देता हूं।उन्होंने पूरे जोश और लगन के साथ इस गाने को कंपोज किया है, कोविड-19 के संकट के समय भी इस गाने को बनाने में उन्होंने काफी मेहनत की है।यह गाना हमने टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए बनाया है। मैं उन सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।" श्री ठाकुर ने कहा “मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस गीत को अधिक से अधिक शेयर करें।"