Showing posts with label Gold Medal. Show all posts
Showing posts with label Gold Medal. Show all posts

Tuesday, April 5, 2022

नैतिक शर्मा ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

4th April 2022 at  4:14 PM

प्रियांशी ने जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग गर्ल्स में सिल्वर मेडल जीता 


एस.ए.एस. नगर
(मोहाली): 4 अप्रैल 2022: (कार्तिका सिंह//खेल स्क्रीन)::

25 मार्च से 29 मार्च तक सोलन में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कमांडो कॉम्प्लेक्स फेज-11, एसएएस नगर स्थित कमांडो बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां एएसआई और ट्रेनर श्री महिंदरपाल ने कहा कि अकादमी की बॉक्सर नैतिकता ने महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। 

उन्होंने कहा कि नैतिक शर्मा के भाई ऋतिक शर्मा ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था लेकिन वह पदक हासिल करने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि प्रियांशी ने जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग गर्ल्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के विभिन्न समूहों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।